उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें : आदित्यनाथ

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 24 Jan 2025 03:48 PM
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें : आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश वासियों को राज्य के 76वें स्थापना दिवस की बधाई दी और मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर बधाई संदेश में कहा, रघुकुलनंदन’ प्रभु श्री राम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिंिसचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ नया उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, आइए, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने का संकल्प लें।

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा,उन्नति के रथ पर, बदलाव के पथ पर उत्­तर प्रदेश मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम व लीलाधर श्री कृष्ण की जन्मभूमि, महाकुम्भ की धरती तथा विविधता में एकता को समेटे लोक कला, संस्कृति, धर्म, संस्कार एवं अपने ऐतिहासिक शौर्य गाथा से परिपूर्ण वीर धरा हमारे उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मौर्य ने कहा, ह्ल प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर आप सभी के विकास, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए संकल्प बद्ध है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर कहा मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम व लीलाधर श्री कृष्ण की जन्मभूमि, महाकुम्भ की धरती तथा संस्कृति, धर्म, संस्कार एवं अपने ऐतिहासिक शौर्य गाथा से परिपूर्ण वीर धरा हमारे उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था, लेकिन इसका स्थापना दिवस 2018 से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक की पहल पर इसकी शुरूआत हुई। मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार बनने के कुछ माह बाद ही सरकार ने स्थापना दिवस समारोह मनाने की घोषणा की थी और अगले वर्ष से लगातार यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभाकामना और बधाई दी है। एक बयान में कहा गया है, नाइक जब उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे तब उनके सुझाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रति वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय किया था। बयान में नाइक के हवाले से कहा गया है, लगातार आठ से इस तरह उत्तर प्रदेश दिवस मनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी सरकार अभिनंदन की हकदार है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital