भीलवाड़ा के पार्क में दो समूहों के बीच हाथापाई के बाद एक हिरासत में…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 24 Jun 2024 12:37 PM
भीलवाड़ा के पार्क में दो समूहों के बीच हाथापाई के बाद एक हिरासत में…
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पार्क में क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा आयोजित कर रहे अन्य लोगों के बीच हाथापाई होने के बाद पुलिस र्किमयों को स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए विभिन्न पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल ंिसह नेहरा ने बताया, “ंिहदू समुदाय के एक सदस्य द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।” घटना भीमगंज थाना क्षेत्र में हुई।

यहां आरएसएस के स्वयंसेवक एक पार्क में शाखा आयोजित कर रहे थे और उसी समय मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक स्वयंसेवक के हाथ में गेंद लगने से दोनों समूहों के बीच बहस शुरू हो गई और हाथापाई हो गई। पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav