रथ यात्रा के दौरान मकान की बालकनी गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Jun 2023 08:28 PM
रथ यात्रा के दौरान मकान की बालकनी गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. अहमदाबाद के दरियापुर इलाके में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मार्ग पर एक जर्जर मकान की बालकनी मंगलवार दोपहर ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दरियापुर थाने के निरीक्षक जे एस चौधरी ने बताया कि घायलों में से कुछ दूसरी मंजिल की बालकनी पर खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे थे, जबकि कुछ नीचे खड़े थे. उन्होंने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मेहुल पांचाल (36) की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच की हालत स्थिर बताई जा रही है.

घटना के वीडियो में दिखा है कि जब वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा गुजर रही थी, तो तीन लोग बालकनी में खड़े थे. दो मंजिला भवन पुराना व जर्जर बताया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष सावधानी बरती थी कि रथ यात्रा के दौरान ऐसी कोई घटना न हो. हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए पुलिसर्किमयों के पहुंचने के साथ यात्रा जारी रही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu