दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jan 2024 12:22 PM
दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली में सलीम गढ़ रोड के पास सोमवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गौरव मल्होत्रा(40) के रूप में की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार से आ रही एक कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद सामने से आ रही एक अन्य कार से जा भिड़ी। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav