इस्लामाबाद. पाकिस्तान की सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच सैन्य शासन लागू करने की संभावना से इनकार किया और कहा कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर समेत समस्त सैन्य नेतृत्व लोकतंत्र में विश्वास रखता है.
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी की यह टिप्पणी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान की गिरफ्तारी के कारण लगभग चार दिन तक चली राजनीतिक उथल-पुथल के बाद आई है. इस दौरान रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय समेत सैन्य प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया है.