गुजरात के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 05 Apr 2023 01:24 PM
गुजरात के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ा
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के बनासकांठा जिले से लगने वाली सीमा से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बीएसएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा। जैसे ही वह व्यक्ति बनासकांठा जिले में सीमा चौकी (बीओपी) नदेश्वरी के पास एक द्वार से नीचे उतरा, उसे पकड़ लिया गया।

बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान में नगरपारकर के निवासी दया राम के तौर पर हुई है। उसे बाड़ के भारतीय हिस्से में प्रवेश करने के लिए, एक बाड़ द्वार पर चढ़ते हुए देखा गया था। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ जैसे ही वह बनासकांठा जिले में बीओपी नदेश्वरी के पास द्वार से नीचे उतरा, उसे तुरंत पकड़ लिया गया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav