नयी दिल्ली के फैसलों के चलते भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते जटिल हुए : बिलावल

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 20 May 2022 04:06 PM
नयी दिल्ली के फैसलों के चलते भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते जटिल हुए : बिलावल
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के साथ उनके मुल्क के रिश्ते मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को निष्प्रभावी बनाने के नयी दिल्ली के फैसले और वहां परिसीमन आयोग द्वारा हाल ही में की गई सिफारिशों के चलते ‘खास तौर पर जटिल’ हुए हैं. बिलावल ने कहा कि मौजूदा समय में दोनों मुल्कों के बीच आर्थिक गतिविधियों, संवाद और कूटनीति के लिए ‘व्यावहारिक जगह बहुत सीमित है.’ बतौर विदेश मंत्री अपने पहले अमेरिका दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंचे बिलावल ने यहां बृहस्पतिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की.

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक भारत के साथ हमारे रिश्तों का सवाल है, ये कश्मीर में उठाए गए हालिया कदमों से खासतौर पर जटिल हुए हैं, जिनमें पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी घोषित करना और जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग द्वारा हाल ही में की गई सिफारिशें शामिल हैं.’’ बिलावल ने कहा कि इन कदमों ने मामले को ‘और जटिल बना दिया है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि ये कदम संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और जिनेवा समझौते पर ‘हमला’ हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news