मणिपुर में शांति सर्वोच्च प्राथमिकता, शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटें अधिकारी: अमित शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 May 2023 09:02 PM
मणिपुर में शांति सर्वोच्च प्राथमिकता, शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटें अधिकारी: अमित शाह
ऑडियो सुनें

इंफाल. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मणिपुर में शांति और समृद्धि है और उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया है. शाह ने इंफाल में पुलिस, सीएपीएफ, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद यह बात कही.

उन्होंने ट्वीट किया, ह्लइंफाल में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. मणिपुर की शांति और समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, उन्हें शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया.ह्व गृह मंत्री जातीय हिंसा प्रभावित राज्य में शांति बहाल करने के प्रयासों के तहत वर्तमान में मणिपुर का दौरा कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu