IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 09 Nov 2022 06:41 PM
IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस नीलामी की मेजबानी की दौड़ में तुर्की का शहर इस्तांबुल, बेंगलुरु, नयी दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद भी शामिल थे लेकिन बीसीसीआई ने केरल के तटीय शहर को चुना.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ लॉजिस्टिक जरूरतों और तारीखों को देखते हुए कोच्चि सबसे उपयुक्त विकल्प है.’’ पिछली नीलामी के उलट आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों की कम संख्या में नीलामी होगी. आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी टीमों को पहले ही 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही 2023 सत्र के लिए खिलाड़ियों पर खर्च करने वाली रकम को 90 से बढ़ाकर 95 करोड़ रुपये किए जाने की संभावना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu