प्रधानमंत्री ने 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं कीं, 22.76 करोड़ रुपये खर्च हुए : सरकार

नयी दिल्ली. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं की हैं जिन पर 22.76 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने 2019 से विदेशों की आठ यात्राएं कीं जिन पर 6.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई. उन्होंने बताया कि सरकार ने 2019 से राष्ट्रपति के दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपये, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपये और विदेश मंत्री के दौरे के लिए 20,87,01,475 रुपये की राशि खर्च की है.

मुरलीधरन ने कहा कि 2019 से राष्ट्रपति ने आठ विदेश यात्राएं कीं, वहीं प्रधानमंत्री ने 21 और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 86 विदेश यात्राएं कीं. 2019 के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बार जापान, दो बार अमेरिका और एक बार संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की.
राष्ट्रपति की आठ यात्राओं में से सात यात्रा रामनाथ कोंिवद ने की थी जबकि वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सितंबर में ब्रिटेन का दौरा किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button