प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में रविवार को एक बैठक की. यह बैठक भाजपा के सुशासन के एजेंडा का हिस्सा है. बैठक में मुख्यमंत्रियों ने शासन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा किया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बैठक में उपस्थित थे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हुए. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, और उत्तर प्रदेश के उनके समकक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक भी बैठक में शामिल हुए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button