प्रधानमंत्री मोदी ने साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया। यह सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह देश का दूसरा ऐसा प्लांट है। उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने प्लांट का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने ऑपरेटर्स और इंजीनियरों से बातचीत की।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने के अंतिम दिन भी मैं साणंद में था और इस महीने के अंतिम दिन भी मैं साणंद में हूं। यह केवल संयोग नहीं है बल्कि यह संकेत देता है कि भारत कितनी तेज गति से सेमिकंडक्टर क्षेत्र में आगे बढ़े रहा है।

पीएम ने हर इंजीनियर के मन में उत्साह जगाया है

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने हर इंजीनियर के मन में उत्साह जगाया है। उन्होंने कहा कि पहला प्लांट का 28 फरवरी को उद्धाटन हुआ , 31 मार्च को दूसरे प्लांट और तीसरे प्लांट का उद्धाटन जुलाई में होगा। इस साल के अंत तक चार प्लांट शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने एक कविता कहकर अपना संबोधन खत्म किया, खोल दे पंख मेरे कहता है परिंदा अभी और उड़ान बाकी है, जमीन नहीं मंजील मेरी अभी पूरा आसमान बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button