कांग्रेस पर बरसे पीएम, कहा- चाय के साथ चिप भी बनेगी असम की पहचान, संसाधनों की कोई कमी नहीं

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम के दौरे पर रहेंगे। वह यहां भाजपा के चुनाव प्रचार को मजबूती देने के लिए दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की पहली रैली धेमाजी जिले के गोगामुख में होगी। वह सुबह करीब 11 बजे यहां जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह विश्वनाथ जिले के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर एक बजे उनकी दूसरी जनसभा होनी है। पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि इन दोनों कार्यक्रमों में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे।

पहली रैली में प्रधानमंत्री धेमाजी सीट से चुनाव लड़ रहे राज्य मंत्री रनोज पेगू और ढकुआखाना सीट से उम्मीदवार नबा कुमार डोले के पक्ष में वोट देने का आवाहन करेंगे। इसके बाद वे विश्वनाथ जिले की बेहाली में होने वाली दूसरी रैली में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री पल्लव लोचन दास के समर्थन में प्रचार करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि रैली स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button