Breaking : CRPF कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल, दो की हालत गंभीर, सर्च आपरेशन जारी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 03:14 PM
Breaking : CRPF कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल, दो की हालत गंभीर, सर्च आपरेशन जारी
ऑडियो सुनें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकियों ने फायरिंग की, जिसमें 3 जवानों के घायल होने की खबर है.

हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।

जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. क्विक रिएक्शन टीमों को भी मौके पर भेजा गया है. सूत्रों के मुताबिक कुलगाम में नाका ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर बाइक सवार आतंकियों ने हमला किया। दोपहर करीब 2:15 बजे हमला हुआ। हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए हैं, इलाज जारी है और सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह हमला कुलगाम जिले के अखरान इलाके में स्थित CRPF के कैंप के पास हुआ है. इस आतंकी हमले में CRPF के 3 जवान घा°यल हुए हैं, जिनमें से 2 जवानों की हालत गं°भीर बताई जा रही है। क्विक रिएक्शन टीम मौके पर पहुंची है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group