VIDEO कश्मीर बना स्वर्ग… गुलमर्ग में बर्फबारी से बदली पहाड़ों की खूबसूरती, सफेद चादर में ढकी वादियां, पर्यटकों से गुलजार हुआ कश्मीर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 02:52 PM
VIDEO कश्मीर बना स्वर्ग… गुलमर्ग में बर्फबारी से बदली पहाड़ों की खूबसूरती, सफेद चादर में ढकी वादियां, पर्यटकों से गुलजार हुआ कश्मीर
ऑडियो सुनें

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी के तुलैल क्षेत्र समेत कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं गुलमर्ग, जोजिला और मिनीमार्ग में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फ से ढके पहाड़ों और गांवों का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से कश्मीर की वादियां सर्दियों के रंग में रंग गई हैं।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुलमर्ग गोंडोला के फेज-1 के आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। बर्फबारी के बाद यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। कश्मीर की वादियों में सर्दियों की दस्तक के साथ गुलमर्ग की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। ताज़ा बर्फबारी के बाद गोंडोला इलाके समेत पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। बर्फबारी का ख़ूबसूरत नज़ारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग पहुंच रहे हैं। इससे होटल कारोबारियों, घोड़े वालों और पर्यटन से जुड़े लोगों में भी ख़ुशी की लहर है।

हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम बदलने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद गोंडोला के फेज-1 के आसपास के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। यह खूबसूरत नजारा देखने में बेहद प्यारा लगा।

कश्मीर का गुलमर्ग इन दिनों रंग-बिरंगे ल्यूपिन फूलों से पूरी तरह खिल उठा है। हर साल जून के मध्य से जुलाई के आखिर तक यह खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। बर्फ से ढकी रहने वाली वादियां अब फूलों की रंगीन चादर ओढ़ चुकी हैं। इस नजारे को देखने और कैमरे में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

See Video :

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group