RTE : सरकार ने बदले नियम, अब एक किलोमीटर के दायरे से बाहर के बच्चों को भी मिलेगा प्रवेश, लाटरी से फाइनल होगी सूची

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 09:26 AM
RTE : सरकार ने बदले नियम, अब एक किलोमीटर के दायरे से बाहर के बच्चों को भी मिलेगा प्रवेश, लाटरी से फाइनल होगी सूची
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया आसान कर दी है।
यानी आसपास के क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को पहले मौका मिलेगा, लेकिन सीटें खाली रहने पर दूसरे क्षेत्रों के पात्र बच्चों को भी प्रवेश मिल सकेगा।

जारी आदेश के मुताबिक RTE के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। इन सीटों के लिए पात्र बच्चों के आवेदन निर्धारित संख्या से अधिक होने पर लॉटरी (CG RTE Rules Change) के माध्यम से चयन किया जाएगा। अब निर्धारित दूरी में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी, लेकिन सीटें खाली रहने पर दूसरे क्षेत्रों के पात्र बच्चों को भी प्रवेश दिया जाएगा।

सरकार ने RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश (CG RTE Admission) प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नियमों में बदलाव (CG RTE Rules Change) किया गया है। अब स्कूलों से निर्धारित दूरी पर रहने वाले बच्चों के लिए प्रवेश की पात्रता अनिवार्य नहीं होगी, बल्कि उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। नए निर्देशों के मुताबिक, कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रवेश के लिए स्कूल से एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को पहली प्राथमिकता (CG RTE Rules Change) दी जाएगी। वहीं कक्षा छठवीं से आठवीं तक के लिए तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी।

हालांकि, निर्धारित दूरी के भीतर से पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने पर खाली सीटों पर दूसरे क्षेत्रों के पात्र बच्चों को भी प्रवेश (CG RTE Rules Change) दिया जाएगा। इससे उन बच्चों को भी मौका मिल सकेगा, जो स्कूल की तय दूरी से बाहर रहते हैं।

आवेदन ज्यादा होने पर स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों से RTE के तहत प्रवेश प्रक्रिया में दूरी के कारण आने वाली दिक्कतें कम होने की उम्मीद है। इससे निर्धारित दूरी से बाहर रहने वाले पात्र बच्चों के लिए भी प्रवेश का रास्ता (CG RTE Rules Change) खुलेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group