न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उस टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जिन्होंने इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराया था, हालांकि, डेवोन कॉनवे, रचिन रंिवद्र और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल पूरी तरह फिट होने पर ही पहले टेस्ट मैच में खेल पाएंगे।
वेंिलगटन में 19 नवंबर से शुरू होने वाली इस श्रृंखला में न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम की कप्तानी टॉम लैथम करेंगे। कॉनवे (सिर में चोट), रंिवद्र (कंधे में चोट) और ब्लंडेल (जांघ की मांसपेशियों में ंिखचाव) अभी चोटों से उबर रहे हैं लेकिन उनके टेस्ट श्रृंखला तक फिट होने की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड की टीम में अधिकतर वही खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने इस साल के शुरू में इंग्लैंड के दौरे में अपनी टीम को तीन मैच की श्रृंखला में 2-1 से जीत दिलाई थी। यह पिछले 14 वर्ष में पहला अवसर था जब इंग्लैंड को अपनी धरती पर तीन या इससे अधिक मैच की टेस्ट श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा था।
इंग्लैंड में जीत दर्ज करने वाली टीम में शामिल रहे तेज गेंदबाज बेन सियर्स और जैक फाउल्क्स को चोटिल होने के कारण टीम में नहीं चुना गया। इनके अलावा विल ओरूर्क भी चोट से उबर रहे हैं। तेज गेंदबाज जैकब डफी को टीम में नए खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड की 2024 में भारतीय धरती पर 3-0 की ऐतिहासिक जीत के बाद यह पहला अवसर है जबकि दोनों टीम टेस्ट श्रृंखला में आमने-सामने होंगी।
मुख्य कोच रॉब वाल्टर को गेंदबाजी कोच जैकब ओरम और नव-नियुक्त बल्लेबाजी कोच बीजे वाटंिलग का सहयोग मिलेगा, जो 16 नवंबर से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। वाल्टर ने कहा कि वह घरेलू दर्शकों के सामने टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बेहद उत्सुक है। उन्होंने कहा, ”इस श्रृंखला से हमारी टीम इन र्गिमयों में टेस्ट क्रिकेट के रोमांचक दौर की शुरूआत करेगी।
हमारी टीम में अधिकतर वही खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने इस साल इंग्लैंड का दौरा किया था। हम अपने घरेलू मैदान पर उस सफलता को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” वाल्टर ने कहा, ”सीमित ओवरों की श्रृंखला में अभी तक दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला है और हमें उम्मीद है कि टेस्ट श्रृंखला में भी हमें इसी तरह का समर्थन मिलेगा।”
उन्होंने कहा, ”हमें अब से लेकर मार्च तक 10 टेस्ट मैच खेलने हैं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण हैं। हम भारत की मजबूत टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रंिवद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।