बस्तर की वीर भूमि पर 1857 की क्रांति से एक साल पहले ही अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आजादी का बिगुल बज चुका था। 1856 के इस लिंगागिरी विद्रोह का नेतृत्व माड़िया जनजाति के वीर तालुकेदार धुरवाराम ने किया था।
अंग्रेजों के कब्जे, जंगलों पर नियंत्रण और जनजातीय समाज के शोषण के विरोध में वीर धुरवाराम ने गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। अपनों की गद्दारी और अपनों को बंधक बनाए जाने के बाद, 5 मार्च 1856 को वे मातृभूमि के लिए बलिदान हो गए।
वीर धुरवा राम बस्तर (छत्तीसगढ़) के एक महान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने 1857 की क्रांति से एक साल पहले (1856 में) ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ विद्रोह किया था. बस्तर की वीर भूमि पर उन्होंने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचारों के विरुद्ध जनजातीय समाज को एकजुट कर बिगुल फूंका था। उनके विद्रोह को दबाने के लिए ब्रिटिश सेना ने उनके परिवार को बंधक बना लिया था।
वीर धुरवा राम ने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप 5 मार्च 1856 को उन्हें फांसी दे दी गई। उनका यह सर्वोच्च बलिदान जनजातीय समाज के स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लड़ाई की अमर प्रेरणा बना। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के माध्यम से ऐसे गुमनाम जनजातीय वीरों की गौरव गाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा रहा है।
आजादी के महानायक वीर धुरवाराम और बस्तर के सभी जनजातीय सेनानियों को शत-शत नमन।
भाजपा ने आज उनके सम्मान में यह वीडियो जारी किया. आप भी देखिए :