प्रधानमंत्री मोदी हैं ‘महंगाई मैन’, सरकार कर रही मुनाफाखोरी: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jul 2023 08:11 PM
प्रधानमंत्री मोदी हैं ‘महंगाई मैन’, सरकार कर रही मुनाफाखोरी: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने सब्जियों और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘महंगाई मैन’ हैं, जिनकी सरकार में देश की जनता महंगाई से बेहाल है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि वह जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए और डीजल की कीमत में कमी सुनिश्चित करे.

वह संवाददाता सम्मेलन में सब्जी की टोकरी, बिस्किट, चाय, मूंगफली और चटनी के पैकेट लेकर पहुंची थीं. सुप्रिया ने दावा किया कि मोदी सरकार में जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी मौन हैं. उन्होंने कहा, ”आटा, तेल, दाल, सब्ज.ी, फल सबकी क.ीमतें आसमान छू रही हैं. जनता त्रस्त है, साहेब मस्त हैं! हमने सुपर मैन देखा, स्पाइडर मैन देखा…अब महंगाई मैन को देख रहे हैं. वह जहां जाते हैं, वहां महंगाई बढ़ जाती है…इस ‘महंगाई मैन’ का नाम नरेन्द्र मोदी है.” उन्होंने टमाटर के 150 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिकने और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का उल्लेख किया.

सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया, ”क्या ऐसा है कि सरकार कुछ नहीं कर सकती? बिलकुल ऐसा नहीं है. कांग्रेस शासित राज्यों में सरकारों ने गैस के दाम घटाए, आर्थिक सहायता के लिए गरीबों के खातों में पैसे डाले. राजस्थान में हम 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रहे हैं, कर्नाटक में महिलाओं को मुफ़्त बस सेवा मिलने से उनके हाथों में अतिरिक्त बचत हो रही है.” उन्होंने कहा, ”सरकार तुरंत ज.रूरी चीज.ों के दाम को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाये. सब्ज.ी के बढ़ते दाम को कम करने के लिए डीजल की क.ीमत घटाये. सस्ते कच्चे तेल का फ.ायदा आम जनता तक पहुंचाये, मुनाफ.ाख.ोरी बंद करे. निर्मम कर वसूली बंद करे, आटा, दही जैसी चीज.ों से जीएसटी हटाये. महंगाई से प्रभावित सबसे गरीब तबक.े को आर्थिक सहायता पहुंचाई जाये.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu