ठंड से बचाव के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस र्किमयों को चाय उपलब्ध कराई जाए: पुलिस आयुक्त

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी ंिसह ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए विभिन्न एक्सप्रेस-वे, मुख्य चौराहों और खुली जगहों पर तैनात पुलिसर्किमयों को ड्यूटी स्थल पर चाय उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस उपायुक्त (यातायात/ प्रोटोकॉल) डॉ. प्रवीन रंजन ंिसह ने बताया कि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी ंिसह ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक्सप्रेस-वे, मुख्य चौराहों और सुनसान जगहों पर तैनात पुलिसर्किमयों को रोजाना कम से कम दो बार गर्म चाय उपलब्ध कराई जाए।

ंिसह के मुताबिक, पुलिस आयुक्त ने खास तौर पर उन ड्यूटी स्थलों के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, जहां चाय की दुकानें बहुत दूरी पर स्थित हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आयÞुक्त ने शीर्ष अधिकारियों से यह भी कहा है कि वे गौतमबुद्धनगर आयÞुक्तालय में तैनात पुलिसर्किमयों को सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक सभी संसाधन जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button