अगले 10-15 वर्षों में भारत से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी : राजनाथ सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 May 2024 08:52 PM
अगले 10-15 वर्षों में भारत से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी : राजनाथ सिंह
ऑडियो सुनें

भवानीपटना. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि अगले 10-15 वर्षों में भारत से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी और यह ‘मोदी की गारंटी’ है. सिंह ने यहां कालाहांडी जिला मुख्यालय शहर में भाजपा की ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही.

उन्होंने कहा, ह्लपंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह तक सभी कांग्रेस नेताओं ने गरीबी खत्म करने का वादा किया है, लेकिन वे सभी विफल रहे हैं. हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हालांकि गरीबी को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.ह्व मोदी के नौ साल के शासन के दौरान लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आने का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यह भाजपा का दावा नहीं है, बल्कि नीति आयोग की रिपोर्ट है. उन्होंने दावा किया कि किसी भी पिछली सरकार ने ऐसा कभी नहीं किया, जैसा मोदी ने पिछले नौ वर्षों में किया है.

सिंह ने कहा, ह्लअगले पांच वर्षों में भारत में कोई भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके पास पक्का घर, पाइप से पीने का पानी और रसोई गैस कनेक्शन नहीं होगा.ह्व कालाहांडी की स्थिति को याद करते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि गैर सरकारी संगठनों के लोग कालाहांडी आ रहे थे और ‘गरीबी पर्यटन’ पर लेख लिख रहे थे, क्योंकि यह जगह भूख, भूख से मौत और गरीबी के लिए जानी जाती थी. उन्होंने कहा, केंद्र में हालांकि मोदी सरकार के नौ वर्ष के शासन के दौरान चीजों में व्यापक बदलाव आया है. सिंह ने भाजपा की कालाहांडी लोकसभा उम्मीदवार मालविका देवी के शब्दज्ञान की सराहना करते हुए कालाहांडी के लोगों से राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय मुद्दों को उचित ढंग से उजागर करने के लिए कमल के निशान को मत देने की अपील की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu