राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड उच्च न्यायालय के नये भवन का उद्घाटन किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 May 2023 08:04 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड उच्च न्यायालय के नये भवन का उद्घाटन किया

ऑडियो सुनें

देवघर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 550 करोड़ रुपये की लागत से 165 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित झारखंड उच्च न्यायालय के नये भवन एवं परिसर का बुधवार शाम को यहां उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उपस्थिति रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिनों की झारखंड यात्रा पर हैं.

एक अधिकारी ने कहा कि नव निर्मित उच्च न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों के लिए 25 पूरी तरह केंद्रीकृत वातानुकूलित कक्ष हैं और अधिवक्ताओं को बैठने के लिए दो बड़े हॉल हैं जिनमें से प्रत्येक में 1200 लोग बैठ सकते हैं. अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा इस परिसर में वकीलों के लि 540 चैंबर बनाये गये हैं. 165 एकड़ में बने उच्च न्यायालय परिसर को 550 करोड़ की लागत से बनाया गया है तथा इसकी भव्यता देखते ही बनती है.

By Yogesh Kumar Sahu