राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने उड़िया नववर्ष की बधाई दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Apr 2023 07:14 PM
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने उड़िया नववर्ष की बधाई दी
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उड़िया नव वर्ष के अवसर पर लोगों को बधाई दी. मुर्मू ने ट्विटर पर उड़िया भाषा में लिखा, ‘‘मैं इस उड़िया नव वर्ष के अवसर पर ओडिशा के प्यारे लोगों की समृद्धि और खुशी की कामना करती हूं, मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं.’’ प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ महा बिशुबा पाना संक्रांति और उड़िया नव वर्ष की बधाई. आने वाला साल स्वस्थ और खुशहाल हो.’’ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी राज्य के लोगों को बधाई दी.

पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘पवित्र महा बिशुबा संक्रांति और उड़िया नव वर्ष के अवसर पर ओडिशा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं. इस नए साल में भगवान जगन्नाथ की असीम कृपा सभी के लिए नए अवसर और संभावनाएं लेकर आए.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu