मणिरत्नम के जन्मदिन पर ‘प्राइम वीडियो’ पर ‘पोन्नियिन सेलवन कक’ का प्रसारण शुरू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 02 Jun 2023 12:32 PM
मणिरत्नम के जन्मदिन पर ‘प्राइम वीडियो’ पर ‘पोन्नियिन सेलवन कक’ का प्रसारण शुरू
ऑडियो सुनें

मुंबई: ओटीटी मंच ‘प्राइम वीडियो’ पर निर्देशक मणिरत्नम के जन्मदिन पर शुक्रवार से फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन कक’ का प्रसारण शुरू किया गया। मणिरत्नम का आज 67वां जन्मदिन है। ‘पोन्नियिन सेलवन कक’ 28 अप्रैल को तमिल, ंिहदी, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी।

‘प्राइम वीडियो’ पर शुक्रवार से फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में प्रसारित किया गया। यह फिल्म, लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के 1955 के लोकप्रिय तमिल उपन्यासों पर आधारित है। फिल्म में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, शोभिता धुलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार हैं। ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराई जाती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav