राहुल पर प्रियंका ने कहा: चाहे कितनी मुश्किल आए, सच से पीछे नहीं हटेंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Apr 2023 09:37 PM
राहुल पर प्रियंका ने कहा: चाहे कितनी मुश्किल आए, सच से पीछे नहीं हटेंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘सिंिब्लग्स डे’ (भाई-बहन दिवस) पर राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए सोमवार को कहा कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है, जो अन्याय का सामना भी गरिमा के साथ करते हैं और चाहे कितनी भी मुश्किल आ जाए, लेकिन सच से पीछे नहीं हटेंगे. ‘सिंिब्लग्स डे’ दुनिया के कई हिस्सों में 10 अप्रैल को मनाया जाता है.

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में राहुल गांधी के साथ अपनी जो तस्वीर साझा की है, उसमें वो बर्फ से ढंकी सड़क चलते दिख रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी पर गर्व है और हमेशा रहेगा. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे भाई हमेशा अच्छाई और करुणा के लिए खड़े होते हैं, चाहे उन पर कितना भी कीचड़ उछाला जाए. वह गरिमा के साथ अन्याय का सामना करते हैं. चाहे कितनी मुश्किलें आ जाएं, चाहे पीछे से खंजर मारा जाए या फिर चाहे खामोश करने के लिए ताकत का इस्तेमाल किया जाए, वह सच से पीछे नहीं हटेंगे.’’

राहुल मंगलवार को जाएंगे वायनाड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार वायनाड जाएंगे जहां का वह मौजूदा लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे थे. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी वायनाड के कालपेट्टा-कैनाट्टी में एक स्कूल में ‘जन संपर्क’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर पिछले दिनों लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया था. उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने ‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया था तथा दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu