रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर योगेश डाबरा की संपत्ति हुई कुर्क…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Jun 2023 03:18 PM
रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर योगेश डाबरा की संपत्ति हुई कुर्क…
ऑडियो सुनें

नोएडा: कुख्यात गैंगस्टर रणजीत भाटी गिरोह के शूटर योगेश डाबरा की करीब डेढ़ करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को थाना जारचा पुलिस ने शुक्रवार को कुर्क कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मौजूदा समय में दिल्ली की एक जेल में बंद है।

उसके खिलाफ पूर्व में दो दर्जन से अधिक लूट, हत्या, डकैती और रंगदारी के मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने एक बयान में बताया कि योगेश डाबरा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस आयुक्त की विशेष अदालत ने योगेश डाबरा की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना जारचा पुलिस ने थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित योगेश डाबरा की करीब डेढ करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav