राहुल ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के हिमाचल सरकार के फैसले की सराहना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Jan 2023 10:15 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के राज्य सरकार फैसले की सराहना करते हुए रविवार को कहा, ”कांग्रेस का मतलब है- विश्वास.” हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने को मंजूरी देते हुए इसे उन 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए लोहड़ी का तोहफा बताया था, जो फिलहाल नयी पेंशन योजना के तहत हैं.

कांग्रेस ने राज्य सरकार की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने के फैसले का वादा किया था और इसने अपना वादा निभाया. गांधी ने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद अब हिमाचल प्रदेश में ओपीएस बहाल किया है.
गांधी ने हिन्दी में ट्वीट किया, ‘‘हर घर लक्ष्मी’ योजना लागू करने के लिए (हिमाचल में) एक समिति भी गठित की गई थी- यह महिलाओं को 1500 रुपये की राशि प्रतिमाह देने की योजना है. कांग्रेस का मतलब है- विश्वास.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu