राहुल गांधी सदन में फिर इशारा करते दिखे, महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत, स्मृति ईरानी बोलीं….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 09 Aug 2023 04:35 PM
राहुल गांधी सदन में फिर इशारा करते दिखे, महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत, स्मृति ईरानी बोलीं….
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: राहुल गांधी एक बार फिर अपने एक इशारे से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, सदन से निकलते वक्त राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों को ‘फ्लाइंग किस’ देने के आरोप लगे हैं. सत्ता पक्ष की ओर से बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने इस मामले पर राहुल गांधी की जमकर क्लास लगा दी. राहुल के फ्लाइंग किस पर बोलते हुए स्मृति ईरानी ने इसे खानदानी लक्षण बताया।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे एक बात पर आपत्ति है. मुझसे पहले किसे बोलने का मौका दिया जाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जाते वक्त अभद्रता की। यह कोई स्त्री द्वेषी ही है जो संसद में बैठी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस दे सकता है. देश की संसद में ऐसा अभद्र व्यवहार पहले कभी नहीं देखा गया. यह उनका खानदानी लक्षण है।

बता दें कि लोकसभा में आज दूसरे दिन भी अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हुई. सबसे पहले जहां राहुल गांधी ने अपना संबोधन दिया, वहीं सत्ता पक्ष की ओर से बोलने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा गया। मणिपुर मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत माता का हत्यारा तक कह डाला. उन्होंने पीएम मोदी की तुलना रावण से भी कर दी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav