राजस्थान: भाजपा का हंगामा, सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण के दौरान मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री गहलोत ने जैसे ही बजट की घोषणाएं पढ़नी शुरू कीं, भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। गहलोत ने विपक्षी सदस्यों से सब्र रखने को कहा, लेकिन विपक्ष के कुछ सदस्य हंगामा करते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के बीच तीखी नोक झोंक हुई। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष के ‘‘व्यवहार से दुखी होकर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करते हैं।’’ मौजूदा राज्य सरकार का यह पांचवां एवं आखिरी बजट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button