राउत भाजपा की छल-कपट की राजनीति से नहीं डरते; इसलिए उन पर हो रहा है हमला: प्रियंका गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Aug 2022 08:06 PM
राउत भाजपा की छल-कपट की राजनीति से नहीं डरते; इसलिए उन पर हो रहा है हमला: प्रियंका गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि राउत एवं उनके परिवार पर इसलिए हमला किया जा रहा है क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी की छल-कपट की राजनीति से नहीं डरते.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘धमकी, छल, कपट से सत्ता हथियाना व लोकतंत्र को कुचलना भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है. संजय राउत व उनके परिवार पर हमला इसलिए है क्योंकि वे भाजपा की छल-कपट वाली राजनीति से डरते नहीं हैं व उनका डट के सामना करते हैं. डर व धमकी कायरों के हथियार हैं, सच के वार के सामने ये टिकेंगे नहीं.’’ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को एक स्थानीय ‘चॉल’ के पुर्निवकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है. ईडी ने इस मामले में एक अगस्त को राउत को गिरफ्तार किया था और बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत ने उनकी हिरासत अवधि को आठ अगस्त तक बढ़ा दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu