प्रो लीग नहीं खेलने का मलाल लेकिन महिला हॉकी कोच ने कहा एशियाड के लिये तैयार थी टीम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 06 Oct 2023 03:37 PM
प्रो लीग नहीं खेलने का मलाल लेकिन महिला हॉकी कोच ने कहा एशियाड के लिये तैयार थी टीम
ऑडियो सुनें

हांगझोउ: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का मौका चूकने के बाद आलोचना झेल रही भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने पिछले सत्र में एफआईएच प्रो लीग नहीं खेल पाने का मलाल जताया लेकिन कहा कि टीम पूरी तैयारी से यहां आई थी।

पिछली बार की रजत पदक विजेता भारतीय टीम टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंंिकग (सातवीं) वाली थी। लेकिन उसे सेमीफाइनल में मेजबान चीन ने 4 . 0 से हराया। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने का मौका भी भारत ने गंवा दिया।

शॉपमैन ने कहा ,‘‘ हमने अपनी ओर से पूरी तैयारी की थी। हम जब यहां पहुंचे तो पूरी तैयारी के साथ आये थे।’’उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले छह महीने में भारत और चीन ने जितने मैच खेले हैं, उसमें काफी फर्क है। हमने एफआईएच प्रो लीग नहीं खेला लेकिन हम तैयारी के साथ आये थे। ’’

चीन ने प्रो लीग खेला था जिसमें उसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से खेलने का मौका मिला। कोच ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल सकी। उन्होंने कहा ,‘‘ चीन के दो गोल से बढत बनाने के बाद हमने खेलना शुरू किया। हम शुरू से अच्छा नहीं खेल रहे थे। पिछड़ने के बाद हमने खेलना शुरू किया । हमने काफी पेनल्टी कॉर्नर दिये जिससे फर्क पड़ा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav