भोजनालय के मालिक ने की ‘मुफ्त सूप’ की पेशकश, कारोबारी प्रतिद्वंद्वी ने किया हमला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Feb 2023 07:13 PM
ऑडियो सुनें

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे शहर में अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए ‘मुफ्त सूप’ की पेशकश करने वाले एक भोजनालय के 27 वर्षीय मालिक पर उसके कारोबारी प्रतिद्वंद्वी ने कथित रूप से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना सोमवार को खडकी इलाके में हुई, जहां पीड़ित और आरोपी भोजनालय चलाते हैं. खडकी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मुलायम पाल ने ग्राहकों को आर्किषत करने के लिए भोजन से पहले ‘मुफ्त सूप’ की पेशकश की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ित की शिकायत के अनुसार, इस पेशकश ने ग्राहकों को आर्किषत किया, लेकिन पास में भोजनालय चलाने वाले सिद्धार्थ भालेराव और उसके साथी दिग्विजय कचारे को यह अच्छा नहीं लगा. इस बात को लेकर आरोपी पाल से कहासुनी किया करते थे.’’ अधिकारी ने बताया कि छह फरवरी को पीड़ित जब अपनी दुकान के पास खाना खा रहा था, तभी भालेराव ने धारदार हथियार से उसके सिर पर कथित तौर पर वार किया और कचारे ने उसे धमकी दी एवं अपशब्द कहे.

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu