अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Mar 2023 08:02 PM
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया है. यहां धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर शुक्रवार को 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है.

उमेश पाल और उसके दो सुरक्षार्किमयों की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उमेश की पत्नी की तहरीर पर धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और पत्नी शाइस्ता परवीन एवं अन्य के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. इससे पूर्व अतीक अहमद के बेटे असद समेत पांच शूटरों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu