RSS ने मुस्लिम लड़कियों की घर वापसी संबंधी सोशल मीडिया पर प्रचारित पत्र को बताया ‘फर्जी’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Apr 2023 07:11 PM
RSS ने मुस्लिम लड़कियों की घर वापसी संबंधी सोशल मीडिया पर प्रचारित पत्र को बताया ‘फर्जी’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उसके नाम पर जारी एक कथित पत्र को ‘‘पूरी तरह फर्जी’’ बताया है जिसमें हिन्दुओं से मुस्लिम लड़कियों को जाल में फंसाने एवं उनकी सनातन धर्म में वापसी कराने के लिए कहा गया है. यह कथित पत्र सोशल मीडिया प्रचारित हो रहा है.

सोशल मीडिया पर आरएसएस के नाम से चल रहे दो पन्नों के कथित पत्र को बजरंग दल, हिन्दू सेना सहित अन्य संगठनों को संबोधित किया गया है. आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ट्वीट में स्पष्ट किया, ‘‘ यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नाम पर सोशल मीडिया में चल रहा पत्रक पूर्णत: झूठा है.’’ उन्होंने इस फर्जी पत्र को पोस्ट करते हुए इसे ‘फर्जी’ बताया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu