बलिदान को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने बलिदानी आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 Jun 2025 06:54 PM
बलिदान को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने बलिदानी आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात
ऑडियो सुनें

रायपुर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में बलिदान आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बलिदानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका बलिदान देश के लिए अविस्मरणीय है. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा और उनके बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा. शाह ने बलिदानी के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया.

इस अवसर पर शाह ने बलिदानी के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है. उन्होंने कहा कि सरकार बलिदानियों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu