बम की धमकी के बाद चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में तलाशी अभियान शुरू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 24 Jan 2023 01:55 PM
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में बम होने की सूचना देने वाला एक फोन आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में वहां तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चंडीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमें नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि वहां बम (अदालत परिसर के अंदर) हो सकता है। इसके बाद व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया ।’’ सेक्टर-43 स्थित परिसर को खाली करा लिया गया है।
इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav