सात साल की बच्ची ने साड़ी से खेल-खेल में फांसी लगा ली

अनूपपुर. मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में सात साल की एक बच्ची ने साड़ी से खेल-खेल में कथित तौर पर फांसी लगा ली. यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी. कोतमा पुलिस थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि यह घटना सोमवार को पकरिया गांव में उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और उसकी मां घर के अंदर काम कर रही थी.

उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों के बयान के अनुसार घर की बाहरी दीवार से जुड़े बांस से बंधे साड़ी का उपयोग करके खेलते समय उसने दुर्घटनावश इसे अपने गले में बांध लिया और फांसी का फंदा गले पर अटक गया. अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बाद में लड़की को फंदे से लटका पाया और उसे कोतमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्कसों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button