हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड, नारनौल में तापमान तीन डिग्री दर्ज

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 05 Jan 2026 12:30 PM
हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड, नारनौल में तापमान तीन डिग्री दर्ज
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में सोमवार को कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही और हरियाणा का नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। पंजाब में बंिठडा और फरीदकोट भी भीषण ठंड की चपेट में रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री, पटियाला में सात डिग्री, जबकि गुरदासपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला में 9.2 डिग्री, रोहतक में 7.6 डिग्री, भिवानी में 4.8 डिग्री और करनाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को चंडीगढ़ में दिन में भीषण ठंड रही और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था। पिछले कुछ दिनों के दौरान हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital