हिरासत में महिला का यौन उत्पीड़न: ओडिशा सरकार ने सेना अधिकारी और उसकी मंगेतर को सुरक्षा दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Sep 2024 08:56 PM
हिरासत में महिला का यौन उत्पीड़न: ओडिशा सरकार ने सेना अधिकारी और उसकी मंगेतर को सुरक्षा दी

ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने सैन्य अधिकारी और उनकी मंगेतर को सुरक्षा मुहैया कराई है, जिनका भरतपुर पुलिस थाने में हिरासत के दौरान कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था. भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के बाद दोनों के लिए निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तैनात किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जब वे शहर में कहीं भी जाएंगे तो पीएसओ उनके साथ-साथ रहेंगे.

ओडिशा सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब सैन्य अधिकारी, उनकी मंगेतर और उनके पिता तथा कुछ पूर्व सैन्यर्किमयों ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से मुलाकात की थी. पीड़िता ने माझी से मुलाकात के दौरान कहा कि इस मामले के कारण उसे धमकियां दी जा सकती हैं. हालांकि मुख्यमंत्री मुलाकात करने के बाद महिला ने कहा कि अब वह राहत महसूस कर रही हैं और उम्मीद करती हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा.

पश्चिम बंगाल में तैनात एक सैन्य अधिकारी और उसकी मंगेतर ने 15 सितंबर को भरतपुर पुलिस थाने में रोड रेज की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय युवकों द्वारा उन्हें कथित तौर पर परेशान किया गया. राज्य सरकार ने हिरासत के दौरान महिला से कथित यौन उत्पीड़न के लिए पांच पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया है तथा घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu