चोटिल होने की खबरों के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर स्वस्थ नजर आए शाहरुख खान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Jul 2023 06:55 PM
चोटिल होने की खबरों के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर स्वस्थ नजर आए शाहरुख खान
ऑडियो सुनें

मुंबई. सुपरस्टार शाहरुख खान चोटिल होने की खबरों के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर स्वस्थ नजर आए. अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अभिनेता खान की नाक पर मामूली चोट लगने की खबरें मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गईं थी. खान के एक करीबी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” यह खबरें गलत हैं.” मुंबई हवाई अड्डे पर खान एक दम स्वस्थ नजर आए और उनके चेहरे पर चोट का कोई निशान नहीं था.

‘पीटीआई-भाषा’ के एक वीडियो में खान (57) नीले रंग की ‘हुडी’ और काली टोपी, हल्के नीले रंग की जींस और पीले रंग का चश्मा पहने नजर आए. हवाई अड्डे से वह अपनी कार में घर के लिए रवाना हो गए. शाहरुख खान के चोटिल होने की खबरें आने के बाद मंगलवार को ट्विटर पर #शाहरुखखान ‘ट्रेंड’ करने लगा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu