शाहरुख खान ने ‘डंकी’ फिल्म के प्रदर्शन से पहले वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 12 Dec 2023 01:39 PM
शाहरुख खान ने ‘डंकी’ फिल्म के प्रदर्शन से पहले वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा की
ऑडियो सुनें

जम्मू: मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘डंकी’ के प्रदर्शन से पहले यहां मंगलवार को माता वैष्णो देवी गुफा की यात्रा की। अभिनेता (58) को माता वैष्णो देवी – कटरा भवन के मार्ग में यात्रा करते देखा गया।

शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा डडलानी और उनके सुरक्षा कर्मी थे। उनकी वैष्णो देवी की यह तीसरी यात्रा है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ की रिलीज से पहले इस साल अगस्त और पिछले साल दिसंबर में मंदिर की यात्रा की थी।

जम्मू के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक तीर्थस्थल है जहां हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों के बाद ‘डंकी’ शाहरुख की 2023 की तीसरी और साल की आखिरी फिल्म है।

राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होने वाली है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav