कानपुर घटना पर एसआईटी काम कर रही है, मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश: आदित्यनाथ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 Feb 2023 04:05 PM
ऑडियो सुनें

लखनऊ: कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत को दुखद करार देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच कर ही रहा है, साथ ही, मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गये हैं। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया,”कानपुर की घटना दु:खद है। इसके लिए एसआईटी काम कर रही है। हमने मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं ।”

उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के वीडियो क्लिप भी टिवट के साथ संलग्न की है । इस वीडियो क्लिप में कानपुर में हुए हादसे पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,”घटना दुखद हैं, उसके लिए हमारी एक एसआईटी काम कर रही है । हमने मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं । पूरी रिपोर्ट का हमें इंतजार करना चाहिए।

यह एक संवेदनशील मामला हैं, इस मामले में जो दूध का दूध पानी का पानी होगा, सबके सामने आ जायेगा।” गौरतलब है कि सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav