कर्नाटक में ‘ऑपरेशन लोटस’ की स्थिति पैदा नहीं होगी, 120 से 125 सीटें जीतेंगे: शोभा करंदलाजे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 May 2023 08:16 PM
कर्नाटक में ‘ऑपरेशन लोटस’ की स्थिति पैदा नहीं होगी, 120 से 125 सीटें जीतेंगे: शोभा करंदलाजे
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक में ‘ऑपरेशन लोटस’ की संभावना से इनकार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 120 से 125 सीटें मिलेंगी और वह पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.

‘ऑपरेशन लोटस’ शब्द, राज्य के विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (एस) द्वारा कुछ साल पहले गढ़ा गया था. विपक्ष के अनुसार, अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रहने पर भाजपा यह ऑपरेशन चलाती है और कथित रूप से “विपक्षी दलों के विधायकों को लालच देकर अपने पाले में लेती है तथा सरकार बनाने का प्रयास करती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu