ओडिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़, 10 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Jan 2023 06:10 PM
ऑडियो सुनें

मलकानगिरी. ओडिशा के मलकानगिरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ”माल्यबंता महोत्सव” के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम इलाके के डीएनके मैदान में घटी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले डीएनके मैदान में लगभग 40,000 लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी.

अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं लेकिन सभी की हालत स्थिर बताई जाती है.
सभी घायलों को इलाके के जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद जिले में ‘माल्यबंता महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा था. मलकानगिरी की घटना पिछले एक सप्ताह में राज्य में इस तरह का तीसरा हादसा है.

अधिकारियों ने बताया कि, 15 जनवरी को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में मामूली भगदड़ मचने से दो श्रद्धालु घायल हो गए थे, जबकि एक दिन पहले, अथागढ़ स्थित गोपीनाथपुर-बदंबा टी-ब्रिज पर भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu