सुरेश गोपी ने ‘दुर्व्यवहार’ के लिए महिला पत्रकार से माफी मांगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Oct 2023 04:38 PM
सुरेश गोपी ने ‘दुर्व्यवहार’ के लिए महिला पत्रकार से माफी मांगी
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ अपने कथित दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी मंच पर या मंच के बाहर किसी का अपमान नहीं किया है और यदि उनके व्यवहार के कारण उन्हें कोई मानसिक पीड़ा हुई है तो वह उनसे माफी मांगते हैं।

सुरेश गोपी ने कहा कि उन्होंने अन्य मीडियार्किमयों की मौजूदगी में महिला पत्रकार के साथ स्रेहपूर्वक व्यवहार किया। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गोपी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “लेकिन, मेरी राय में वह उसके बारे में जो भी महसूस करती हैं उसका सम्मान किया जाना चाहिए। अगर उन्हें बुरा लगा या किसी भी तरह से मानसिक तनाव हुआ तो मैं माफी मांगता हूं…।”

इससे पहले, राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आॅफ इंडिया, नेटवर्क आॅफ वीमेन इन मीडिया और केरल यूनियन आॅफ र्विकंग जर्नलिस्ट्स (केयूडब्ल्यूजे) ने टेलीविजन पत्रकार के साथ भाजपा नेता के व्यवहार की कड़ी ंिनदा की। केयूडब्ल्यूजे ने गोपी के व्यवहार को सभी कामकाजी महिलाओं का ‘अपमान’ बताया था और उनसे बिना शर्त माफी की मांग की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav