स्वामी प्रसाद मौर्य को सपरिवार इस्लाम स्वीकार लेना चाहिए : रवींद्र कुशवाहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 27 Jan 2023 07:09 PM
ऑडियो सुनें

बलिया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, परिवार के साथ तत्काल इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें और अपनी सांसद पुत्री संघमित्रा से लोकसभा की सदस्यता तथा भाजपा से तत्काल त्यागपत्र दिला दें.

सलेमपुर से भाजपा सांसद कुशवाहा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य में नैतिक बल हो तो वह तत्काल इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें. उन्होंने कहा कि मौर्य का हिंदू धर्म में रहकर रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है जिसे सनातन धर्म के लोग स्वीकार नहीं करेंगे .

कुशवाहा ने कहा कि मौर्य भाजपा का विरोध करते हुए हिंदू धर्म को लेकर उल जुलूल टिप्पणी कर रहे हैं; इस कृत्य को हिंदू धर्म के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मौर्य को नैतिकता के आधार पर अपनी सांसद पुत्री संघमित्रा से लोकसभा तथा भाजपा से तत्काल त्यागपत्र दिलवा देना चाहिए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu