तमिल भाषा शाश्वत, तमिल संस्कृति है वैश्विक: प्रधानमंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 May 2022 08:13 PM
तमिल भाषा शाश्वत, तमिल संस्कृति है वैश्विक: प्रधानमंत्री
ऑडियो सुनें

चेन्नई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु की सराहना एक विशेष स्थान के रूप में की और तमिल भाषा को शाश्वत तथा तमिल संस्कृति को वैश्विक बताया. पूरी हुईं नई परियोजनाओं का उद्घाटन करने और सड़क, रेलवे तथा आवास क्षेत्रों में नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने तमिल की प्रशंसा में राष्ट्रवादी कवि सुब्रमण्य भारती की एक लोकप्रिय कविता का जिक्र किया और कहा कि हर क्षेत्र में तमिलनाडु के किसी व्यक्ति ने अग्रणी भूमिका निभाने का कार्य किया.

योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत तथा आधारशिला रखने सहित नई योजनाओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने सामाजिक एवं भौतिक दोनों तरह के बुनियादी ढांचे के विकास के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे आर्थिक विकास के दो प्रमुख केंद्रों को जोड़ेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu