चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को शतरंज सितारे डी गुकेश को 75 लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया जिन्होंने टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता है. स्टालिन ने गुकेश को एक शील्ड और शॉल भी प्रदान किया . इस मौके पर प्रदेश के खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन, आला अधिकारी और गुकेश के माता पिता भी मौजूद थे. गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिये चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. तमिलनाडु सरकार ने गुकेश को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की तैयारी के लिये 15 लाख रूपये दिये थे.
शतरंज चैम्पियन गुकेश को 75 लाख नकद पुरस्कार दिया तमिलनाडु सरकार ने
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 Apr 2024 07:31 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ब्रेकिंग : बस्तर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा ने नबरंगपुर डैम से 162 करोड़ लीटर पानी इंद्रावती में छोड़ा, 40 सीमावर्ती गांव के लोगों को राहत शिविरों में रहने की सलाह
- 2 ब्रेकिंग : बस्तर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा ने नबरंगपुर डैम से 162 करोड़ लीटर पानी इंद्रावती में छोड़ा, 40 सीमावर्ती गांव के लोगों को राहत शिविरों में रहने की सलाह
- 3 VIDEO : नेपाल में फिर तबाही.. विशालकाय पहाड़ मिनटों में जमींदोज, भारी बारिश, लैंडस्लाइड से 24 की मौत, 14 लापता, देखिए वीडियो
- 4 Proud on Chhattisgariha : छत्तीसगढ़ के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, जीती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये, कभी सैलून में करते थे काम
By Yogesh Kumar Sahu