IPL 2024: ‘ये तो मेरा आखिरी है’, लीक हुआ रोहित शर्मा और केकेआर के कोच की बातचीत का वीडियो, मचा बवाल

Rohit Sharma Abhishek Nayar Video :कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 60वां मैच शनिवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और केकेआर के कोच की बातचीत का वीडियो सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में मुंबई के पूर्व कप्तान को कहते हुए सुना जा सकता है कि यह मेरा आखिरी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित ने यह बात मुंबई इंडियंस छोड़ने को लेकर कही है जिसके बाद बवाल मच गया है।

केकेआर ने डिलीट किया वीडियो
दरअसल, केकेआर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें रोहित शर्मा और अभिषेक नायर को बातचीत करते देखा गया। हालांकि, कछ देर बाद केकेआर ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया। लेकिन फैंस ने इसको डाउनलोड कर लिया। फैंस के शोर के चलते वीडियो में दोनों की आवाज साफ नहीं आ रही है लेकिन रोहित को कहते सुना जा सकता है कि एक-एक चीज बदल रही है।

रोहित का बयान
वीडियो में हिटमैन कह रहे हैं, “एक-एक चीज चेंज हो रहा है…वो उनके ऊपर है… जो भी है वो मेरा घर है भाई, वो टैंपल (मंदिर) जो है ना मैंने बनवाया है…. भाई मेरा क्या, मेरा तो ये लास्ट है…।” इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित इस वीडियो में मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुए बदलावों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह अगले सीजन में टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button