तेलंगाना सुरंग हादसा: लापता सात लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 18 Mar 2025 03:09 PM
तेलंगाना सुरंग हादसा: लापता सात लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी
ऑडियो सुनें

नागरकुरनूल: तेलंगाना के नागरकुरनूल में ‘श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल’ (एसएलबीसी) परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसके अंदर फंसे सात लोगों को खोजने के लिए जारी तलाश अभियान सोमवार को 24वें दिन तेजी से जारी है।

अधिकारी बचाव र्किमयों की संख्या बढ़ाकर संभावित मानव उपस्थिति के लिए चिह्नित ‘डी1’ और ‘डी2’ ंिबदुओं पर खोज अभियान में तेजी लाने की कोशिश कर रहे थे। रविवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि दक्षिण मध्य रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ, सरकारी खनन कंपनी ंिसगरेनी कोलियरीज, खनिक और अन्य कर्मी आवश्यक उपकरणों की मदद से तलाश अभियान में योगदान दे रहे हैं।

इसमें बताया गया कि तलाश अभियान में उन्नत प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल किया जा रहा है और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से भी मदद ली जा रही है। एसएलबीसी परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह जाने के बाद इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग इसमें फंस गए थे। ‘टनल बोंिरग मशीन’ (टीबीएम) आॅपरेटर के रूप में काम करने वाले गुरप्रीत ंिसह का शव नौ मार्च को बरामद किया गया था। उनका शव पंजाब में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital